बिहार

MADHUBANI: बेनीपट्टी एवं लौकही में पंचायत चुनाव 29 को, डीएम ने कहा-मतदान में शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा

मधुबनी-27 नवंबर। नगर भवन मधुबनी में शनिवार को पंचायत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में पंचायत आम चुनाव 2021 के नवम चरण के लिए नियुक्त सभी जोनल,सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बताते चलें कि 29 नवंबर 2021 को जिले के दो प्रखंड बेनीपट्टी एवं लौकही में पंचायत चुनाव संपन्न होना हैं। मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बेनीपट्टी के कुल-31 पंचायतों के लिए 436 मतदान केंद्र एवं लौकही के 18 पंचायतों के लिए 263 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नौवें चरण के चुनाव में बेनीपट्टी से जिला परिषद के पांच, पंचायत समिति के 43,मुखिया के लिए 31 इतने ही सरपंच के लिए और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 416 एवं इतने ही पंचों के लिए चुनाव होने हैं। इसी तरह लौकही प्रखंड में जिला परिषद के 03, पंचायत समिति के 25, मुखिया के लिए 18,सरपंच के 18 पद लिए मतदान होने हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य 253 पदों एवं पंच 253 पदों पर मतदान होगा।

जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जोनल,सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिले में निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान प्रारंभ हो इसके लिए मतदान केंद्रों पर समय से ईवीएम मशीन पंहुचना सुनिश्चित करें। मतदान प्रारंभ होने के बाद सक्रियता दिखाते हुए सभी मतदान केंद्रों की गतिविधियों का जायजा लेते रहना आवश्यक है। यदि किसी मतदान केन्द्र पर अपराह्न 3 से 5 के बीच कतार में मतदाताओं की भीड़ हो,तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को निश्चित रूप से प्रेषित करें।

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सूचनाओं का आदान प्रदान से विधि व्यवस्था बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में मतदान की पूरी प्रक्रिया के दौरान मोबाइल कभी स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में मतदान केंद्रों के आस पास भीड़ एकत्रित नहीं होने दें। किसी मतदान केंद्र पर मतदाता कतार के अतिरिक्त यदि कहीं भीड़ एकत्रित हो,तो संवाद कर उन्हें जगह खाली करने को कहें। एक दंडाधिकारी के रूप में संवैधानिक रूप से एक्शन लेने के अधिकार मौजूद हैं। ऐसे में गड़बड़ी होने से पहले उसपर नियंत्रण स्थापित किया जाय। उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जितनी बार भी मतदान केंद्रों पर जायजा लेने पहुंचे,उतनी बार विजिट शीट पर हस्ताक्षर अवश्य करें।
मतदान निर्धारित समय सुबह 7 बजे से शुरू करा दें। तथा मतदान समाप्ति के लिए 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है। यदि किसी मतदान केंद्र पर 5 बजे के बाद भी मतदाताओं की भीड़ रहती है,तो इसकी सूचना अविलंब कंट्रोल रूम को प्रेषित करें। यदि किसी भी मतदान केंद्र पर 5 बजे भी मतदाता कतार में खड़े हैं, तो सबसे पिछले व्यक्ति से एक की संख्या से पर्ची वितरित किया जाय। इसके बाद आने वाले किसी भी व्यक्ति को मतदान में भाग लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक अधिकारियों की पुख्ता तैनाती की गई है। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बेनीपट्टी एवं लौकही प्रखंडों के मतदान कराने के बाद ईवीएम सुरक्षित आर. के. कॉलेज मधुबनी जमा कराएं। मौके पर डीडीसी विशाल राज,गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार,जिला पंचायतराज पदाधिकारी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के साथ साथ जिले के सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button