मधुबनी- 27 दिसंबर। पतौना एवं औंसी ओपी को थाना का दर्जा अब मिल जाएगा। तथा नए वर्ष में दोनों ओपी थाना के रूप में काम करना प्रारंभ कर देगा। जिसकी तैयारी पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वे सभी ओपी जनवरी के पहले सप्ताह में थाना के रूप में काम करने लगेंगे। वर्तमान में क्राइम गतिविधियां हो रही है, उसे नियंत्रित करने के लिए नये ओपी का भी निर्माण होगा। इसमें कोकला चौक का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय पटना को भेजा गया है। दोनों ओपी क्षेत्र के लोगों की एफआईआर संबंधित बिस्फी थाना में दर्ज होता था। परंतू अब यह दोनों ओपी थाना में अपडेट हो जाएगा, तो इन क्षेत्र के लोगों को अपने थाने में ही एफआईआर दर्ज होगी। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार अपडेट होने से प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत के लोगों को कानूनी रूप से फायदा मिलेगा। फिर साथ ही अपडेट रिपोर्ट की जानकारी संभावित थाना से मिल जाएगी। थानाध्यक्ष जल्द निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। थाना बनाने के बाद मानव बल एवं संसाधनों में भी वृद्धि हो जाएगी। बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि इन ओपी को थाना अपडेट किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जनवरी से ही थाना के रूप में काम करने लगेंगे। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
