बिहार

खरमास समाप्त, अब बजेगी शहनाई, वर-कन्या पक्ष में खुशी, झुमेंगे बाराती

मधुबनी- 15 अप्रैल। जुड़शीतल के दूसरे दिन से लग्न शुरू हो जाएगा। लग्न को लेकर बाजार गरमाने लगा है। विवाह के मुहूर्त होने से जिलेभर में जगह-जगह शहनाई बजने की तैयारी शुरू हो गई है। विवाह तय होने वाले घरों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। साल 2026 में विवाह मुहूर्त 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। अप्रैल से जुलाई तक मुख्य विवाह तिथियां हैं। जिसमें 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का मुहूर्त सबसे खास है। इसके अलावा नवंबर-दिसंबर में भी शादियों के लिए कई शुभ दिन हैं, 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा। विवाह शुभ मुहूर्त अप्रैल : 19, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29। मई : 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 (17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा)। जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29। जुलाई : 1, 6, 7, 11। नवंबर : 21, 24, 25, 26। दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6, 11 (अंतिम मुहूर्त)। बता दें कि विवाह के लिए साड़ी, लहंगा, शेरवानी, सूट और अन्य परिधान, आभूषण, इलेक्ट्रिकल्स, सूखे मेवे, फल-मिठाई और नमकीन, खाद्यान्न, किराना और सब्जियां का बजट बनने लगा है।

इधर, विवाह को लेकर होटल, मैरिज हाल की बुकिंग शुरू हो चुकी है। वर पक्ष वालों द्वारा एक से बढ़कर एक बैंड पार्टी की बुकिंग करा रहे हैं। जिले के अधिकांश बैंड पार्टी की बुकिंग होने के साथ-साथ दरभंगा, मुजफ्फरपुर व पटना तक के बैंड पार्टी की बुकिंग कर रहे हैं। लग्न शुरू होने से बैंड पार्टी डेकोरेटर्स, मैरिज हाल, कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की अच्छी आमदनी की उम्मीद है। शहर में मैरिज हाल फिलहाल एक लाख 30 हजार से दो लाख रुपये तक में बुकिंग कराई जा रही है। जिसमें लाइट, साउंड, कैटरिंग की सुविधा होती है। लग्न को लेकर चार पहिए वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई है। वर पक्ष के लोग बारात के लिए चार पहिए वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। बारात जाने के लिए ज्यादा तर लोग स्कार्पियो की मांग कर रहे हैं। इधर, वर-कन्या पक्ष के लोग आकर्षक निमंत्रण कार्ड छपवाने पर जोर दे रहे हैं। इस साल भी एक से एक मनपसंद कार्ड की मांग है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button