
MADHUBANI:- मध्य विद्यालय पौनी के कक्षा 6 से 8 के छात्रों को कालिकापुर विद्यालय में नाम जोड़ने के खिलाफ छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी, BEO को करना पड़ा विरोध का सामना
मधुबनी- 07 अगस्त। मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के पौनी गांव से मध्य विद्यालय स्थानांतरण किए जाने के खिलाफ छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष छात्र-छात्राओं का धरना-प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर लिया, ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का घेराव किया। हालांकि स्थानीय युवाओं के हस्तक्षेप से लोगों को समझा-बुझाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रवाना कराया।
धरना-प्रदर्शन में शामिल बच्चों के अभिभावकों,ग्रामीणों द्वारा शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। बतादें कि लगभग चार दर्जन छात्र-छात्राएं और ग्रामवासी पीएम श्री योजना के तहत कक्षा 6 से 8 के लगभग 297 छात्र-छात्राओं का नाम स टू उच्च विद्यालय कालिकापुर में जोड़ने का विरोध कर रहे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में विभाग को रिपोर्ट भेजा जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों की मांग को पूरा करने की बजाय अलग-अलग तरीके से मापी किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पौनी गांव से विद्यालय का स्थानांतरण किए जाने के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पौनी गांव में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिसर से बाहर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण शैक्षणिक सत्याग्रह व अनशन कर रहे है। विद्यालय में नामांकित 456 विद्यार्थियों भी विद्यालय नहीं आ रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां के बच्चों को ढाई किलोमीटर दूर स्थित पीएम श्री योजना के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय कालिकापुर में जोड़ दिया गया है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी शांतिपूर्ण अनशन जारी रहेगा, कोई छात्र-छात्रा स्कूल नहीं आएंगे।



