विश्व

सऊदी अरब के रियाद और आभा एयरपोर्ट पर हूती का हमला, 3 की मौत, 36 जख्मी 

रियाद, 08 अक्टूबर। ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों (एयरपोर्ट) को निशाना बनाया है। आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (जीएसीए) ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को दो सऊदी एयरपोर्ट्स पर हूती हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। जीएसीए के बयान के अनुसार, आभा एयरपोर्ट पर हमले में दो महिलाओं (एक मोरक्कन और दूसरी अल्जीरियाई) की मौत हो गई, जबकि 28 सऊदी नागरिक और विदेशी निवासी घायल हो गए। 6 और 7 अक्टूबर को आभा और किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमले किए गए।

आभा एयरपोर्ट हमले में घायल लोगों में सऊदी नागरिकों के साथ-साथ बांग्लादेश और फिलीपींस के दो निवासी भी शामिल हैं। किंग खालिद एयरपोर्ट पर घायल आठ लोगों में पांच सऊदी नागरिक, दो मिस्र के निवासी और एक पाकिस्तानी निवासी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इन दो हमलों में संपत्ति का भी नुकसान हुआ, हालांकि जीएसीए ने नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके अलावा सऊदी अरब के कुछ शहरों पर हूती हमलों में 13 लोग घायल हो गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!