भारत

पहली अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में ₹202 और कोलकाता में ₹209 की कटौती

नई दिल्ली- 01 अगस्त। अगस्त महीने की शुरुआत आम लोगों के बजाय होटल,रेस्टोरेंट,ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। नई कीमतें एक अगस्त से लागू हो गई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कमी की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,728 रुपये और कोलकाता में 2,872.50 रुपये हो गई है।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध रहेगा। विभिन्न राज्यों में स्थानीय वैट और टैक्स के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है। इससे पहले एक जुलाई को भी इसकी कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की गई थी। वहीं, इस साल जनवरी से जून के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम सात बार बढ़ाए गए थे, जिनमें मार्च में दो बार बढ़ोतरी शामिल थी। उस समय पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई बाधित होने से कीमतों पर दबाव बना था।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में किया जाता है। ऐसे में कीमतों में आई इस कटौती से कारोबारियों की लागत कम होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!