
MADHUBANI:- नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के 7 सदस्यों के लिए पार्षदों के नामों पर बनी सहमति
मधुबनी- 14 अप्रैल। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के साथ सदस्यों के चुनाव के चुनाव में पुराने सभी 7 सदस्यों की कुर्सी बचाने तथा कुर्सी पर नए चेहरे की ताजपोशी की कशमकश काफी दिलचस्प बनता जा रहा है। समिति सदस्यों के लिए मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ-साथ निवर्तमान सदस्यों अपनी कुर्सी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे है।लगातार पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं। वहीं, पार्षदों का दूसरा खेमा नए चेहरे को तरजीह देने के मूड में नजर आ रहें है। इसी मद्देनजर पार्षद का दूसरा खेमा की गुप्त मीटिंग काफी अहम साबित हो सकता है।
सूत्रों का माने तो दूसरे खेमा का लगातार चल रहे गुप्त मीटिंग में समिति के 7 सदस्यों का चयन सर्वसम्मति कर ली गई है।उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है। इनकी जीत पक्की करने के लिए मतदान तक एकजुटता बरकरार रखने पर जोर दिया गया है। इधर, दूसरे खेमा की चुनावी रणनीति से निवर्तमान समिति सदस्यों अपनी कुर्सी बरकरार रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रहे है।
समिति सदस्य के लिए सर्वसम्मति जिन पार्षदों के नामों पर सहमति बनी उनमें महाराजगंज, कोतवाली चौक, जेपी कॉलोनी, जितवारपुर, रामपट्टी, गोवापोखर तथा चकदह इलाके के एक-एक पार्षद के नाम की चर्चा सामने आ रही है।



