मधुबनी- 29 दिसंबर। जयनगर प्रखंड क्षेत्र के देवधा दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-08 एवं 09 के ईनरवा बीन टोला में शुक्रवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा अंचल मंत्री रामनारायण बनरैत के नेतृत्व में स्वर्गीय जीवछ मुखिया के शहादत दिवस के अवसर पर सदस्यता नवीकरण एवं अधिग्रहण भूमि को बनाने के लिए एक आमसभा का आयोजन किया गया। वयोवृद्ध सत्य नारायण यादव की अध्यक्षता एवं राम नारायण बनरैत के संचालन में आयोजित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ही गरीब को बसाने एवं उसके सुरक्षा को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रही है। गरीब विरोधी लोग हमारे और आपके बीच नफरत की लकीर खिंच कर एक दूसरे के दूरी बना दिया है। कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्येक वर्ष गांव गांव टोला मुहल्ला में सभी वर्ग समुदाय के लोगों के बीच जाकर पार्टी की सदस्यता और पुराने साथी का नवीनीकरण कर सदस्य बना रही है। कम्युनिस्ट पार्टी का पुराना इतिहास रहा और सबसे पुरानी पार्टी भी है। वर्तमान समय में भाजपा हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को भड़का कर वोट की राजनीति कर रही है। जिसके हम लोग विरोध करतें हैं। आज देश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। नौकरी की लड़ाई लड़ रहा है। बिहार में कई कारखाने बंद हो गए हैं। किसान आज मजदूर हो गया है। देश की स्थिति पर कोई चर्चा करने वाला नहीं है। भाजपा के खिलाफ बोलने वाले लोगों को जेल भेजा जा रहा है। जिला मंत्री ने कहा कि कुछ उद्योगपतियों ने केन्द्र की सरकार को खरीद लिया। उन्होंने कामरेड भोगेंद्र झा का नाम लेते हुए कहा कि देश गुलाम था, तो भोगेंद्र झा ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना योगदान दिया था। कार्यक्रम को राम आधार ठाकुर,वंशराज यादव,मो.कादीर,राजगीर मुखिया,राम खेलावन मुखिया,बेचन मुखिया,गुने मुखिया समेत अन्य ने संबोधित किया।