
BIHAR:- मुखिया समर्थक के घर पर पथराव और आगजनी,12 लाख की लूट
नवादा-27 नवम्बर। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में शुक्रवार की रात परमा पंचायत की विजयी मुखिया दर्शनिया देवी के समर्थक रामचंद्र प्रसाद के घर पर हमला किया गया। इस दौरान घर पर जमकर पत्थरबाजी की गई।उपद्रवियों ने घर के पास लगी स्कूल बस को भी आग के हवाले कर दिया है। स्कार्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया। घर में संचालित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में भी तोड़फोड़ और लूटपाट की बात कही जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही रात में नारदीगंज थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। मौके से दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया गया।
आरोप विरोधी खेमे के प्रमोद यादव पर है। इस दौरान घर पर पत्थरबाजी की गई। जिसमें घर में लगे सभी शीशे टूट गए। रामचंद्र के भतीजा ज्वाला प्रसाद उर्फ पिंटू नवादा में निजी स्कूल का संचालन करते हैं। उनके स्कूल बस और मैजिक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। स्कॉर्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्राहक सेवा केंद्र में भी तोड़फोड़ की गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्र में 12 लाख रुपये की लूट हुई है। लूट के आरोप को पुलिस में शंका की दृष्टि से देख रही है ग्रामीणों का भी आरोप है की लूट का गलत झांसा देकर आमदनी के कारण इस तरह के गलत आरोप लगाए गए हैं मारपीट की घटना को ग्रामीण भी सही बता रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है प्रभावित इलाके में सशस्त्र बल तैनात कर दिए गए हैं । एसपी ने गांव की स्थिति शांतिपूर्ण बताई है।
एसपी धूरत सायली ने आज यहां कहा कि इस मामले की सघनता से जांच की जाएगी । किसी भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने निचले स्तर के पुलिस कर्मियों को कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिये है।



