ताज़ा ख़बरें

BIHAR:- बोचहा विस सीट पर उपचुनाव, सुबह सात बजे से मतदान शुरू

पटना- 12 अप्रैल। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा की बेबी कुमारी और राजद उम्मीदवार में है।

बोचहां में कुल 2 लाख 90 हजार 764 वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे जिसमें 1 लाख 53 हजार 78 पुरुष जबकि 1 लाख 37 हजार 682 महिला एवं 4 अन्य शामिल है।सर्विस वोटर की संख्या इस विधानसभा क्षेत्र में कम है। कुल 411 सिर्वस वोटर हैं जिसमें 389 पुरुष और 22 महिला वोटर शामिल हैं।

बोचहा विधानसभा में 4427 वोटर की उम्र 80 वर्ष के पार है। ऐसे वोटर के लिए वोटिंग चुनौती है,लेकिन उपचुनाव में उनका उत्साह दिख रहा है। क्षेत्र में 2229 पुरुष और 2198 महिला मतदाता इस उम्र की श्रेणी में हैं। वहीं दिव्यांग वोटरों की बात करें तो विधानसभा क्षेत्र में 1693 वोटर दिव्यांग हैं। इसमें 1090 पुरुष और 603 महिला मतदाता हैं।

मतदान के लिए 167 लोकेशन—

चुनाव आयोग का कहना है कि मतदान के लिए कुल 167 लोकेशन हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 285 स्टेशन शामिल हैं। कुल 350 बूथों पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग का कहना है कि सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर पूरी तैयारी की गई है। सुरक्षा को सीएएफ बलों को लगाया गया है। 15 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल को लगाया गया है। वहीं, 3 कंपनी बीएसएपी को लगाया गया है। इसके साथ ही अधिक संख्या में बिहार पुलिस और गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को भी लगाया गया है।

बोचहां क्षेत्र में कुल 350 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कि मूल 285 है, जबकि 65 सहयोगी मतदान केंद्र है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button