
BIHAR:- विधानसभा परिसर में मिली शराब की खाली बोतले
पटना- 30 नवंबर। विधानसभा परिसर में आज शराब की खाली बोतल मिली है। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया।विधानसभा परिसर में जब शराब की खाली बोतल मिलने की जानकारी प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मिली तो वह खुद उसे देखने गये,जहां उन्होंने सही में शराब की खाली बोतल पाया । इसके बाद तेजस्वी ने राज्य सरकार पर बरसते हुए कहा कि जिस जगह पर बोतलें मिलीं हैं, वहां से महज 50 मीटर की दूसरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चैम्बर है। अगर इतने पर भी सीएम की आंख नहीं खुलती है तो क्या कहा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में धड़ल्ले से शराब मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही राज्य के गृह मंत्री भी हैं। अब जब विधानसभा परिसर में ही शराब की बोतलें मिल रहीं हैं तो जाहिर है कि इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री ही हैं। तेजस्वी ने तो मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे देने की बात तक कह दी । तेजस्वी ने कहा कि सीएम केवल दिखावे के लिए बड़ी-बड़ी समीक्षा बैठक कर रहे हैं, उन्हें पूरे बिहार से केवल माफ़ी ही नहीं बल्कि अपना इस्तीफा भी दे देना चाहिए।



