
बिहार
BIHAR:- अग्निपथ के अभ्यर्थियों का बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला
बेतिया:- 17 जून। अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने शुक्रवार को बेतिया में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के घर को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर हमला किया।
इसके अलावा पश्चिम चंपारण जिले में एक और भाजपा नेता पर के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। तीन दिन से चल रहे इस आंदोलन में लगातार भाजपा के नेताओं पर हमला किया जा रहा है। गुरुवार को नवादा में भाजपा विधायक पर हमला किया गया था। नवादा में भाजपा कार्यालय को फूंक दिया गया था। इस योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह से बिहार के लगभग सभी जिलों में छात्र उग्र आंदोलन कर रहे है।

सूचना मिलते ही वहां के पूलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त सड़क पर उतर कर पूलिस बल के साथ हालात का जायजा लिया। तथा अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश देते देखे।



