
BIHAR:- मधुबनी में पुलिस का विशेष अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार, 18 वारंट और कुर्की का निष्पादन
मधुबनी- 12 सितंबर। पुलिस महानिदेशक बिहार पटना के आदेश और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 11 सितंबर को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान गंभीर कांडों जैसे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और पुलिस पर हमला के फरार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुल 43 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 18 वारंट, 03 इश्तेहार, 141 सम्मन और 01 कुर्की का निष्पादन किया गया है।
इसमें 20 वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कारोबार में 15, NDPS एक्ट में 02, महिला अपहरण में 02, पॉक्सो एक्ट में 01, हत्या के प्रयास में 01, वारंट में 20 और अन्य कांड में 02 अभियुक्त शामिल हैं। वहीं, अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 73 वाहनों से 1,22,000/- रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जिले में छापेमारी के दौरान 1030 लीटर देशी/विदेशी शराब, 130 ग्राम ब्राउन शुगर, 01 टेम्पो, 15 मोटरसाइकिल एवं 02 मोबाइल बरामद किए गए हैं।



