[the_ad id='16714']

BIHAR:- मधुबनी के पहले मेयर बने अरूण राय व पहले डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान

मधुबनी-11 जून। पहली बार अस्तित्व में आए मधुबनी नगर निगम के पहले मेयर अरूण राय एवं डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान बने। अमानुल्लाह खान ने महंत रत्नेष्वर दास को 2751 मतों से पराजित किया। मेयर निर्वाचित हुए अरूण राय ने असलम अंसारी को 8867 मतों से पराजित किया। अरूण राय को 22566 एवं असलम अंसारी को 13699 मत मिले। इसी तरह गुणानंद यादव को 9089, अनुजा झा को 982, अभिषेक रंजन 659,अकील अहमद रजा 889,इंद्र शेखर झा 1222,इंद्र भूषण रमन 743,गणेशपुर पुर्वे 292,गणेश कुमार महाराज 1488,जितेंद्र धर मिस्र 341,नवीन कुमार मुरारका 927,नीतू झा 1016,प्रकाश महतो 1005 ,प्रेमकांत झा 459,फूल नाथ झा 1960, भोला प्रसाद 719,मदन कुमार 1039,मोहम्मद शाहजहां अंसारी 1257,रणधीर कुमार झा 486,राजेंद्र प्रसाद 671,राजू कुमार राज 597,लक्ष्मी देवी 480,बाबू साहेब साह 493, विजय कुमार चोधरी 301,विष्णु कुमार रावत 2136,शंकर कुमार 2070,सुमन कुमार 433 मत प्राप्त किए। वहीं डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए अमानुल्लाह खान को 13749 एवं महंत रत्नेष्वर दास को 10998 मत प्राप्त हुए। इसी तरह काजोल पूर्व को 8481,कैलाश साह को 7197, चन्दन कुमार झा को 5228,चोधरी यादव को 2650,जुबेर अंसारी को 832,पशुपति पजिंयार को 699, फहीम बकर को 3434,मनीष राज को 2103,मनोज साफी को 1337,राम सुदिष्ट यादव को 1691,सच्चे बेगम को 2767,सीता राम नायक को 658 एवं सुशील कुमार को 6368 मत प्राप्त हुए।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!