
BIHAR:- दरभंगा के अलीनगर में जिस्मफरोशी का खुलासा, कोलकाता की लड़की के साथ 3 युवक गिरफ्तार
दरभंगा- 01 जून। दरभंगा पुलिस ने जिस्मफरोशी का खुलासा किया है। यह खुलासा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले से पुलिस ने मंगलवार के रात्री एक किराए के मकान में छापेमारी कर 21 वर्षीया एक युवती के साथ रंगरेलियां मनाते तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वहां से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। गिरफ्तार दो युवक नशे में भी पाए गए हैं। आरोपियों की पहचान शिवहर जिले के पिपराठी थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव निवासी रोशन कुमार सिंह, सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी गांव निवासी गोलू उर्फ आशीष कुमार और उसी गांव के आदर्श कुमार सिंह के रूप में हुई है।
तीनों युवक एक वाहन कंपनी के शोरूम में काम करते हैं। सभी युवक अलीनगर में कन्हैया झा के मकान में किराए पर रहते हैं। युवकों के पास से मुक्त कराई गई युवती कोलकाता की रहने वाली है। युवती अपने नाम-पता को लेकर पुलिस को बदल-बदलकर जानकारी दे रही है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह बेता चौक के निकट होटल या किसी कमरा में किराए पर रहती है। पुलिस उसके नाम-पता के सत्यापन के लिए छापेमारी कर रही है।



