
नेपाली शराब की तस्करी पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 10.860 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 09 अक्टूबर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘G’ समवाय, सीमा चौकी सिमरारी की टीम ने 10.860 लीटर नेपाली शराब के साथ सुभाष कुमार यादव, कटैया, थाना बसोपट्टी को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ सं. 276/04 से नेपाल की ओर से एक बाइक सवार को SSB टीम द्वारा पूछताछ जांच के दौरान बाइक की सीट के अंदर से नेपाली शराब बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसने शराब नेपाल के महिनाथपुर स्थित शराब की दुकान से खरीदी थी तथा इसे बिहार के बसोपट्टी क्षेत्र में ले जा रहा था। कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए SSB द्वारा लगातार आसूचना आधारित निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।



