बिहार

दरभंगा के लोगों के लिए खुशखबरी, पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर तक पहुंचेगी रसोई गैस, शुभारंभ के मौके पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कहा- अब लोगों को सिलेंडर की चिंता और उसे बदलने की परेशानी से  मिलेगी राहत

दरभंगा- 24 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने गुरुवार को दरभंगा में ऊर्जा गंगा योजना के तहत पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचाने की सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने सांसद गोपाल जी ठाकुर एवं विधान पार्षद हरि सहनी के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पीएनजी से लाभान्वित परिवारों से मुलाकात कर उनके अनुभव से अवगत हुए। अपने संबोधन में संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। पाइपलाइन के माध्यम से सीधे रसोई तक गैस पहुंचने से अब लोगों को सिलेंडर की चिंता और उसे बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। यह सुविधा परिवारों के दैनिक जीवन को अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऊर्जा सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के बाद अब पीएनजी की सुविधा रसोई व्यवस्था को और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को नियमित और सुविधाजनक गैस उपलब्ध होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किसी भी शहर के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दरभंगा में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार आम नागरिकों के जीवन में सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ शहर के विकास की गति को मजबूती देगा। केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन को अधिक सुगम बनाना भी है।.उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना के विस्तार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर बीपीसीएल दरभंगा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के प्रमुख नीलेश नागवड़े, वार्ड पार्षद विकास कुमार, भाजपा जिला पश्चिमी दरभंगा के कोषाध्यक्ष बबलू पंजियार, रजनीश झा, बीपीसीएल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!