
मधुबनी जिला राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की रणनीति तय
मधुबनी- 24 सितंबर। मधुबनी जिला राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के रांटी स्थित एक विवाह भवन में हुआ।सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव ने की। मंच संचालन झंझारपुर राजद जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय ने किया।
सम्मेलन में दरभंगा स्नातक विधान परिषद के चुनाव में राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत के परिपेक्ष्य में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से रणनीति तय की गई। सम्मेलन में विधायक आसिफ अहमद, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक उमाकांत यादव, पूर्व विधायक राम अवतार पासवान भारत भूषण मंडल, विष्णुदेव राम, नारायण महतो, संजय यादव, ब्रजकिशोर यादव, पप्पू यादव, अरूण सिंह, राजकुमार यादव, रामकुमार यादव, संतोष यादव, अमरेंद्र चौरसिया, राजा यादव, प्रशांत मंडल, चंद्रशेखर झा सुमन, प्रदीप यादव, अरूण चौधरी, मंटू शहजादा, फूलहसन अंसारी, राजेंद्र यादव, अमित यादव, पप्पू यादव, मन्नान, पवन यादव सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



