
MADHUBANI:- परसौनी उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत N.M सुधा कुमारी ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 20 सितंबर। पतौना थाना क्षेत्र के परसौनी दक्षिणी पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित जीएनएम सुधा कुमारी ने गले में फंदा लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर मधुबनी भेज दिया। एफएसएल टीम के साथ पुलिस की टीम मौत के कारणों का विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिला के बहेरी थाना क्षेत्र के हावी भौवारा गांव निवासी राजीव कामत की 35 वर्षीय पत्नी सुधा कुमारी पिछले एक वर्ष से बिस्फी पीएचसी में कार्यरत थी। जहां उन्हें परसौनी दक्षिणी पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया था। वह अपने साथ 10 वर्षीय पुत्री एवं 8 वर्षीय पुत्र के साथ रहती थी। शनिवार की रात सभी ने एक साथ खाना खाकर सो गए। जब सुबह हुआ, तो पुत्री आरोही कुमारी जब माॅ को जगाने गई, तो अपनी मां को एक पंखे में फांसी लटका देखा।
तत्काल स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। जहां स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया। मौके पर मृतक की सास सहित कई परिजन परसौनी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मृतिका के पति मुंबई में काम करते है। कुछ दिन पहले ही आए थे। सुधा कुमारी परसौनी दक्षिणवारी टोल के मेहता मोहल्ला में एक किराए के मकान में एक साल से रह रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुधा कुमारी शांत और गंभीर स्वभाव की थी। उनकी मौत के पीछे क्या वजह रही इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच प्रारंभ कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



