स्पोर्ट्स

एशियाई खेलों में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं शेफाली वर्मा

निशिन (जापान)- 20 सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियाई खेल-2026 में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में शतक लगाया है। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान हासिल की।

मुकाबले में दाएं हाथ की इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी में तीन चौके और नौ छक्के शामिल थे। उनकी पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश महिला टीम को 114 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

शेफाली वर्मा की इस विस्फोटक पारी ने उन्हें महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाने में भी मदद की। वह एशियाई खेलों में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेट तो बनी हैं, साथ में कई अन्य उपलब्धि भी उन्होंने अपने नाम की है। सफ़ेद गेंद क्रिकेट में पहला शतक लगाकर शेफाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए शतक लगाने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं। उनसे पहले स्मृति मंधाना ने दो बार (वर्ष 2026 में 124 और वर्ष 2025 में 112 रन) और हरमनप्रीत कौर ने वर्ष 2018 में शतक (103 रन) लगाया था।

शेफाली ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक छक्कों की सूची में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब उनके नाम इस प्रारूप में 104 छक्के हो गए हैं और स्मृति मंधाना के 100 छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। शेफाली वर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली। शेफाली और हरमनप्रीत ने 49 गेंदों में शतक लगाया है।

एक कैलेंडर ईयर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा ने अपने नाम कर लिया है। इस साल शेफाली के 815 रन हो गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में 763 रन बनाए थे। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शेफाली एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज भी बनी हैं। उन्होंने साल 2026 में अब तक कुल 35 छक्के लगाए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाम था। अटापट्टू ने साल 2024 में 32 छक्के लगाए थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!