
MADHUBANI:- जयनगर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 350 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 20 सितंबर। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ 48वीं वाहिनी SSB जयनगर को बड़ी सफलता मिली है। SSB, STF और जयनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कमलाबाड़ी गांव से 350 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद कर एक तस्कर प्रदीप यादव (35), कमलाबाड़ी, जयनगर निवासी को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
पूछताछ में उसने बताया कि और माल घर में रखा है। घर की तलाशी में 50-50 ग्राम के 5 पैकेट, कुल 250 ग्राम और बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 7 पैकेट में 350 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। टीम ने मौके से 2 मोबाइल फोन और 3,800 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि यह खेप मधुबनी के खुटौना निवासी रविश से लाई थी।इसे नेपाल के सिरहा जिले के मिर्चैया निवासी बादुशी को सौंपना था, जहां से नेपाली नागरिकों को खुदरा में बेचा जाना था। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट ने कहा कि सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।



