
BIHAR:- दुर्गा पूजा में घर आना हुआ आसान, कोलकाता-मधुबनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
मधुबनी- 20 सितंबर। दुर्गा पूजा और छठ को लेकर बाहर रह रहे मिथिलावासियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल द्वारा 03185/03186 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता पूजा विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। रेलवे के इस फैसले से बंगाल में रहने वाले हजारों मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर के लोगों को पूजा में घर आने में बड़ी राहत मिलेगी।
ट्रेन का शेड्यूल:
1.03185 कोलकाता – मधुबनी पूजा विशेष। प्रस्थान कोलकाता से रात 23:50 बजे। आगमन अगले दिन दोपहर 15:30 बजे मधुबनी।
दिन: 13.10.2026 से 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार (कुल 07 ट्रिप)
2.03186 मधुबनी – कोलकाता पूजा विशेष, प्रस्थान मधुबनी से शाम 16:55 बजे। आगमन: अगले दिन दोपहर 12:45 बजे कोलकाता। दिन: 14.10.2026 से 25.11.2026 तक प्रत्येक बुधवार (कुल 07 ट्रिप)
ठहराव: कोलकाता टर्मिनल, नैहाटी जं., बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किउल जं., बरौनी जं., समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., सकरी जं., मधुबनी। इस ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित (3AC), स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। बुकिंग RailOne App पर शुरू हो गई है।



