
BIHAR:- विपदा में मदद को आगे आएं, CM सम्राट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक दान की अपील की
पटना- 20 सितंबर। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान को लेकर आमजनों से अपील की गई है। सरकार ने कहा है कि “विपदा के समय आपका सहयोग आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा”। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार में उदारतापूर्वक दान देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई दान की राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 (जी) के तहत आयकर से मुक्त है।
दान कैसे करें? ऑनलाइन पोर्टल—
cmrf.bihar.gov.in पर जाकर या चेक, बैंक ड्राफ्ट, NEFT, RTGS और UPI के माध्यम से “मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार” में राशि भेज सकते हैं। पोस्टर में QR कोड भी दिया गया है जिसे स्कैन कर सीधे दान किया जा सकता है।
बैंक खाते की जानकारी:
— SBI – A/c No. 10839124928, IFSC – SBIN0000153
— IDBI – A/c No. 2065104000002257, IFSC – IBKL0002065
— HDFC – A/c No. 50100306750716, IFSC – HDFC0000235
— ICICI – A/c No. 040401010781, IFSC – ICIC0000404



