
मधुबनी में AITUC जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, 28 सितंबर को पटना में विशाल प्रदर्शन का ऐलान
मधुबनी- 20 सितंबर। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) मधुबनी जिला कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष राम चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव सत्य नारायण राय ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की जनविरोधी, किसान-मजदूर विरोधी नीतियों तथा छात्र-नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ 28 सितम्बर 2026 को पटना के लोक भवन में जनसंगठनों का विशाल प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में AITUC, AIYF, AISF, BKMU, AIKS, बिहार महिला समाज सहित कई जनसंगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शामिल होंगे। मधुबनी जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता 27 सितंबर 2026 को ट्रेन से पटना के लिए रवाना होंगे।
बैठक में मधुबनी जिला निर्माण श्रमिक यूनियन की जिलाध्यक्ष मनतोर देवी, कार्यकारिणी सदस्य सीताराम ठाकुर, रवि कुमार, निर्माण कामगार यूनियन के महासचिव दिनेश भगत, देव प्रसाद शर्मा, अखलानंद ठाकुर, नगर पंचायत बेनीपट्टी आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बबलू साफी, महासचिव चन्दन राम, नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के महासचिव बबलू राम, काष्ठकर्मी संघ के राजनंदन ठाकुर ने भी संबोधित किया।



