
BIHAR:- स्वास्थ्य में मधुबनी बना बिहार का नंबर-1, NCD स्क्रीनिंग में 95% लक्ष्य पूरा
मधुबनी- 20 सितंबर। स्वास्थ्य सेवाओं में मधुबनी जिले ने पूरे बिहार में बाजी मार ली है। स्वास्थ्य विभाग की 18 सितंबर की राज्य स्तरीय रैंकिंग में मधुबनी NCD (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग में पहले स्थान पर रहा है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के सतत अनुश्रवण और डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता का यह असर है।
आंकड़ों में बड़ी उपलब्धि:
सरकार द्वारा 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मधुबनी को 5,15,100 स्क्रीनिंग का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्ध जिले ने 4,89,909 यानी 95% स्क्रीनिंग पूरी कर ली है। इस अभियान में PHC, CHC, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पताल में हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर, हृदय और लीवर रोगों की जांच व उपचार किया जा रहा है।
DM आनंद शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी। निर्देश दिया कि लक्ष्य को समय पर पूरा करने के साथ मरीजों को सरकारी अस्पतालों में सहज और गुणवत्तापूर्ण इलाज में कोई कोताही न हो।



