
बिहार
MADHUBANI:- जयनगर में SSB की कार्रवाई: 43.8 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 20 सितंबर। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ 48वीं वाहिनी SSB जयनगर ने बड़ी कार्रवाई की है। बीओपी नाहरनिया की टीम ने 43.8 लीटर नेपाली शराब और एक स्कूटी बरामद करते हुए सोमन महतो (44), बिसौल, थाना हरलाखी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब नेपाल के पप्पू कुमार से खरीदकर बिक्री के लिए भारत ला रहा था। कमांडेंट, 48वीं वाहिनी ने कहा कि बीओपी नाहरनिया ने विशेष पेट्रोलिंग टीम ने NML सीमा स्तंभ संख्या 281/02 से 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में यह कार्रवाई की। सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



