
बिहार
CM सम्राट ने अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में किया जमा
पटना- 20 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया। उन्होंने यह चेक मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव लोकेश कुमार सिंह को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों तथा समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि का योगदान करें, ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों की सहायता का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के सक्षम एवं संवेदनशील लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।



