
बिहार
MADHUBANI:- मधेपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के इकलौते पुत्र का सड़क हादसे में निधन, गांव में पसरा मातम
मधुबनी 15 सितंबर। जिले के मधेपुर प्रखंड की प्रमुख गायत्री देवी के एकलौते पुत्र रौशन कुमार का सुपौल में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
रौशन कुमार सुपौल स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। उनकी शादी चार माह पूर्व ही हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव बस्सी पट्टी में मातम पसर गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (कार्यक्रम प्रकोष्ठ) सह मिथलांचल संघर्ष समिति के अध्यक्ष इं. गौरीशंकर यादव उनके गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में समिति सचिव धर्मेंद्र कुमार मंडल, संयोजक शंकर झा, शंभू सिंह, विजय यादव, मनोज कुमार, चंदेश्वर चौपाल, पूर्व सरपंच छेदन मंडल, पंकज कुमार, रवींद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। लोगों ने इस असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।



