
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 करोड़ की मालकिन बताई जा रही महिला तस्कर ‘चाची’ दुबही बॉर्डर से गिरफ्तार
मधुबनी – 15 सितंबर।भारत-नेपाल सीमा से लगे मधुबनी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार दुबही बॉर्डर पर की गई विशेष कार्रवाई में नेपाल की 200 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बताई जा रही कुख्यात महिला तस्कर माफिया ‘चाची’ को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी नेटवर्क की सरगना के रूप में सक्रिय थी। उसका पति पहले ही जाली नोट के मामले में जेल जा चुका है। मधुबनी का हरलाखी, लदनियां और बासोपट्टी बॉर्डर इलाका शराब, जाली नोट, गांजा और विदेशी करेंसी तस्करी के लिए संवेदनशील माना जाता है।
मालूम हो कि हाल ही में एसटीएफ और एसएसबी ने मधुबनी जिला के हरलाखी में 200 रुपये के 173 जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिसका कनेक्शन नेपाल से जुड़ा था। फिलहाल मधुबनी पुलिस ने ‘चाची’ की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी नहीं की है। गिरफ्तारी की पुष्टि और बरामदगी को लेकर एसपी मधुबनी के बयान का इंतजार है।



