बिहार

बिहार में खराब मौसम से 12 उड़ानें रद्द

पटना- 12 जनवरी। विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को लगातार मौसम के उतार-चढ़ाव से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह हुई बारिश और उसके बाद छाए धुंध की वजह से राजधानी पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से खराब मौसम की वजह से 12 फ्लाइट को निरस्त किया गया है। बुधवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7:25 बजे तक के जारी किए गए समय-सारणी के मुताबिक कुल 12 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं, जिसमें 6 आने वाली और 6 फ्लाइट डिपार्चर की कैंसिल हुई है। पटना आने और जाने वली पांच फ्लाइट को पुन:निर्धारित (रिशिड्यूल) किया गया है।

पटना से जाने वाली निरस्त हुई फ्लाइट

सुबह 11:20 पर दिल्ली जाने वाली जी 8-144

दोपहर 12:25 पर बेंगलुरु आने वाली जी8-874

दोपहर 12:50 पर दिल्ली जाने वाली जी8-2512

दोपहर 1:40 पर दिल्ली जाने वाली जी8-229

शाम 4:05 पर दिल्ली जाने वाली जी8-132

शाम 6 :35 बजे बेंगलुरु जाने वाली एसजी-767

पटना आने वाली निरस्त हुई फ्लाइट

सुबह 9 बजे की दिल्ली से आने वाली एसजी-8721

सुबह 10:40 की दिल्ली से आने वाली जी 8-143

सुबह 11:55 पर बेंगलुरु से आने वाली जी 8-873

दोपहर 12:20 पर दिल्ली से आने वाली जी 8-2511

दोपहर 1:10 पर दिल्ली से आने वाली जी 8-131

दोपहर बाद 3:35 पर दिल्ली से आने वाली जी 8-231

विलंब से उड़ान भरने वाली वाली फ्लाइट

मुम्बई जाने वाली दोपहर 2:20 की जी8-352 शाम 6 बजे उड़ान भरी।

रांची जाने वाली दोपहर 2:20 की जी8-352 शाम 6 बजे उड़ी।

बेंगलुरु जाने वाली दोपहर 2:45 की जी8-273 आज 3:45 पर गई।

विलंब से आने वाली फ्लाइट

मुंबई से आने वाली जी8-351 दोपहर 1:45 की जगह शाम 5 बजकर 25 मिनट पर पहुंची।

बेंगलुरु से आने वाली जी 8-274 दोपहर 2:10 की जगह 3:10 बजे आयी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button