
BIHAR:-पेट्रोल पंप प्रोपराइटर समेत तीन पर एफआईआर
बेतिया- 12 जनवरी। जिले में बकाया बिजली बिल नही देने पर सप्लाई काटने को लेकर पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर व उनके समर्थकों द्वारा जेई से मारपीट की गई है।इस मामले में जेई आदित्य राज के बयान पर बैरिया थाना में बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई है ।
थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर रमेश द्विवेदी, मनसुरूफ गद्दी, फिरोज अंसारी समेत पांच अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। जेई आदित्य राज ने बताया कि वे पावर शक्ति कार्यालय में काम कर रहे थे । तभी उक्त तीनों समेत पांच अन्य लोग बाइक से उसके कार्यालय में आ धमके। गाली गलौज करते हुए सभी जेई को अपहरण की नीयत से पकड कर बकुलिया टोला पेट्रोल पंप पर ले जाने लगे। उन हमलावरों के चंगुल से जेई छुडाकर भागने लगे तो फिर सभी पकड कर बाइक से बकुलिया टोला ले गये । मोबाइल भी छीन लिया । इस दौरान सभी मारपीट करते हुए हत्या कर देने की भी धमकी देते रहे ।
जेई आदित्य राज ने बताया कि इन लोगो ने कहा कि यहां से तबादला करा लो नहीं तो अपहरण कराकर हत्या करा देंगे । बाद में जेई को कहा कि तुरंत बिजली सप्लाई शुरू करा दो अन्यथा अंजाम बुरा होगा ।



