
बिहार
हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं, कहा- जीवन में सुख-समृद्धि आए
पटना – 14 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहारवासियों, विशेषकर माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और पति की दीर्घायु की मंगलकामना से जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि इस पावन अवसर पर बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौहार्द्र का संचार हो और बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।



