
बिहार
हिन्दी दिवस की सीएम सम्राट ने दी शुभकामना, कहा-हिंदी देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली सशक्त भाषा
पटना – 14 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान और जनमानस की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में राजभाषा हिंदी सरकारी कामकाज की भाषा है।
उन्होंने लोगों से अपने दैनिक कामकाज में हिंदी को माध्यम बनाने तथा गर्व और सम्मान के साथ हिंदी सीखने, समझने एवं प्रयोग करने की अपील की।



