
बिहार
हिंदी दिवस पर पूर्व CM नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं, कहा- गर्व के साथ हिंदी अपनाएं
पटना -14 सितंबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि हिंदी जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। बिहार में राजभाषा के रूप में हिंदी सरकारी कामकाज की भाषा है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने कामकाज में हिंदी को माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिंदी को सीखें, समझें एवं प्रयोग में लाएं।



