
हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस से 16 बोतल विदेशी शराब बरामद
गया, 12 जनवरी। ट्रेनो में अवैध रूप से शराब की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को 18626 हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस से 16 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।
कोडरमा आरपीएफ़ निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल के नेतृत्व में गया-कोडरमा सेक्शन के गया जिला अंतर्गत बंधुआ-गझण्डी-पहाडपुर-गुरपा-कोडरमा रेल क्षेत्र चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान ट्रेन के कोच संख्या एस ई-148412 को चेक करने पर सीट के नीचे एक लाल रंग का पिट्ठू बैग छुपा कर रखा हुआ। पाया गया। कोच में सफर कर रहे आसपास के यात्रियों से पूछने पर किसी ने उसे अपना दावा नहीं किया। बैग को चेक करने पर उसमें 16 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है। गवाहों के समक्ष निरीक्षक प्रभारी द्वारा जब्ती सूची बनाया गया और उसको रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को दिया जाएगा।



