
क्राइम
विवाहिता ने पहले ब्लेड से काटा गला फिर फंदा लगाकर की आत्महत्या
जयपुर- 12 जनवरी। बगरू थाना इलाके में एक विवाहिता ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई तो साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका कमला चौधरी (36) पत्नी बाबूलाल कृष्णा विहार की रहने वाली थी।जिसने सुबह पहले ब्लेड से गला काट लिया। इससे वह बच गई। इसके बाद बाथरूम में गीजर से लटकी, लेकिन वह यहां भी बच गई। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों एक हवाले कर दिया है। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। शुरूआती जांच में पारिवारिक कलह होना सामने आया है।



