
बिहार
BIHAR:- ज्ञान प्रकाश का ‘गंगा जल’ ज्ञान पड़ा भारी, प्रिंसिपल बनते ही ऑफिस का कराया शुद्धिकरण, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड
मुजफ्फरपुर- 07 सितंबर। नाम ज्ञान प्रकाश, काम…! मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड का है। यहां राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में ज्ञान प्रकाश को प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य बनते ही ज्ञान प्रकाश गंगा जल लेकर स्कूल पहुंच गए और पूरे प्रिंसिपल ऑफिस का शुद्धिकरण कर डाला। इसका वीडियो भी बनवाया गया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, प्रिंसिपल साहब वायरल हो गए।
मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा और विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल ज्ञान प्रकाश को सस्पेंड कर दिया। अब उन पर विभागीय कार्रवाई भी चलेगी।
शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद इलाके में चर्चा है कि नाम भले ही ज्ञान प्रकाश हो, लेकिन ज्ञान के चक्षु अभी नहीं खुले हैं।



