हेल्थ

बिहार में छह करोड़ लोगों की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग और प्रत्येक नागरिकों का तैयार होगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का किया शुभारंभ

पटना- 02 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम,राजवंशी नगर,पटना में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष अभियान 02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छह करोड़ बिहार वासियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी और प्रत्येक नागरिक का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में अब 45 प्रकार की सर्जरी शुरू हो चुकी हैं। अस्पतालों से मरीजों के रेफरल में कमी आई है और सर्जरी की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जून माह में जहाँ 2,428 ऑपरेशन हुए थे, वहीं इस माह यह संख्या 8,000 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य संस्थानों को और बेहतर बनाने के लिए ‘मिशन कायाकल्प’ भी शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के नागरिकों को समय पर जाँच,समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँच सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!