बिहार

MADHUBANI:- डीएम ने किया जर्जर एनपीएस विद्यालय सिनुआर का निरीक्षण, पुनर्निर्माण तक दूसरे स्कूल में चलेगी पढ़ाई

मधुबनी 27 अगस्त। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को बेनीपट्टी प्रखंड के दक्षिणी अरेर पंचायत स्थित एनपीएस विद्यालय, सिनुआर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की स्थिति काफी जर्जर और चिंताजनक पाई गई, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई थी।

डीएम ने विद्यालय की भौतिक और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लेने के बाद बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए बड़ा फैसला लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा और ना ही उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जब तक विद्यालय भवन की पूरी तरह से मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हो जाता, तब तक एनपीएस विद्यालय, सिनुआर का संचालन नजदीकी उत्क्रमित विद्यालय, सिनुआर में ही किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर वैकल्पिक विद्यालय में बच्चों के लिए बेंच, शिक्षक और मध्याह्न भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जर्जर भवन को लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई और प्राक्कलन तैयार करने का भी आदेश दिया। मौके पर बेनीपट्टी के एसडीएम सारंग पाणि पांडेय, बीडीओ बेनीपट्टी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!