बिहार

MADHUBANI:- रहिका के ककरौल चौक पर यात्रियों से हुए लूट मामले का खुलासा, मधुबनी शहर से चार गिरफ्तार

मधुबनी- 23 अगस्त। रहिका थाना क्षेत्र में बीते दिनों रात्रि के समय में ई-रिक्शा यात्रियों से हथियार के बल पर हुई लूटपाट के घटना का सफल उद्भेदन रहिका थाना पुलिस ने कर दिया।

पुलिस ने उक्त मामले में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए सामान भी बरामद किया है। लुटेरों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गदीयानी बड़ा बाजार निवासी दिनेश महतो का पुत्र चंदन महतो, अशोक राम का पुत्र आयुष राम, गणेश साफी का पुत्र गणेश साफी एवं शत्रुधन स्वामी का पुत्र नीतीश गिरी के रूप में हुई है।

रहिका थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के गंगासागर पुरानी बस स्टैंड के पास छापेमारी कर चारों आरोपियों को दबोचा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए मोबाइल, वॉलेट और सीडी कैसेट सहित अन्य सामान बरामद किए हैं।

मालुम हो कि बीते 05 अगस्त की रात्रि रहिका थाना क्षेत्र के ककरौल स्थित सत्या चौक के समीप दो बाईक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा यात्रियों को हथियार दिखाकर लूट के घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित पप्पू झा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 18 दिनों के भीतर मामले का खुलासा किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!