
मधुबनी में नगर आयुक्त की वाहन बिजली पोल से टकराया, सड़क के बीच में लगे पोल बन रहे हादसे का सबब
मधुबनी – 22 अगस्त। शहर की लचर व्यवस्था का शिकार आखिरकार नगर निगम के नगर आयुक्त का वाहन ही हो गया। शनिवार सुबह शहर के स्टेडियम रोड स्थित बिजली पोल से नगर आयुक्त का सरकारी वाहन टकरा गया।
वाहन में नगर आयुक्त स्वयं सवार थे या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन इस हादसे ने सवाल फिर खड़ा कर दिया है जब नगर आयुक्त का वाहन ही सड़क पर लगे बिजली के पोल से सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा? स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेडियम रोड, थाना चौक से लेकर स्टेशन रोड तक दर्जनों बिजली के पोल सड़क के बीचों-बीच और फुटपाथ पर लगे हैं। ना तो बिजली विभाग उन्हें हटाता है और ना ही नगर निगम। कई बार मांग के बाद भी पोल शिफ्ट नहीं किए गए। रात में लाइट नहीं होने पर यह पोल दिखाई नहीं देते और हादसा होता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रोज बाइक सवार पोल से टकरा जाते हैं। शहर में समय-समय पर अतिक्रमण खाली कराई जाती है। जबकि बिजली विभाग का पोल ही सबसे बड़ा अतिक्रमण बना हुआ है। नियम के अनुसार सड़क से 1 मीटर छोड़कर पोल लगना चाहिए, लेकिन मधुबनी में पोल सड़क की जमीन पर ही गड़े हैं। नागरिकों ने मांग की है कि नगर आयुक्त को इस हादसे को गंभीरता से लेना चाहिए। शहर के सभी सड़क के बीच में लगे बिजली पोलों का सर्वे कराकर बिजली विभाग के साथ समन्वय कर पोलों को सड़क से हटाकर किनारे शिफ्ट कराया जाना चाहिए। स्टेडियम रोड के क्षतिग्रस्त पोल को तुरंत ठीक करवाएं ताकि बड़ा हादसा ना हो।
इधर नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि बताया कि गाड़ी के दुर्घटना के संबंध में मुझे बताया नही है। चालक गाड़ी में तेज भराने के लिया गया था, परंतू दुर्घटना के संबंध में मुझे किसी भी तरह की जानकारी नही दिया है।



