
क्राइम
BIHAR:- अररिया में 240 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार
अररिया- 20 अगस्त। जिले की कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार की अहले सुबह महेशखूंट के पास कार्यवाई करते हुए 240.29 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार स्थानीय तस्करों को धर दबोचा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप वाहन और एक हुंडई आई: 10 कार को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में बरदाहा थाना क्षेत्र के कौआखोह गांव के रहने वाले बबलू कुमार विश्वास व छोटू रजक, कुआडी थाना क्षेत्र के ढरहापीपर गांव के मो शाहरुख आलम और कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के कपड़फोड़ा गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार सिंह शामिल है।



