
MADHUBANI:- पौखरौनी में बोल बम सेवा समिति का निःशुल्क लंगर, हजारों कांवरियों ने किया प्रसाद ग्रहण
मधुबनी 17 अगस्त। सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के जिला अध्यक्ष सह बोल बम सेवा समिति, बड़ा बाजार मधुबनी के संयोजक पवन कुमार राउत के नेतृत्व में पौखरौनी में निःशुल्क लंगर का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित लंगर में हजारों कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
लंगर में कांवरियों के लिए भोजन, फल, बिस्कुट ठंडा पेयजल, प्राथमिक उपचार और दवा निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था और सांस्कृतिक भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के साथ पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुधांशु शेखर, मेयर अरुण राय, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी,मनीष सिंह, प्रशांत राय, नागेंद्र राउत, सूडी़ युवा शक्ति अध्यक्ष प्रहलाद पूर्वे सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों को बोल बम सेवा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंट किया गया।
मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को मानव सेवा के लिए इस तरह का आयोजन करना चाहिए। इस तरह के धार्मिक आयोजन से व्यक्ति पुण्य का भागी बनता है। लंगर को सफल बनाने में अशोक झा, पवन कारक, ध्रुव प्रसाद, वासुकी झा, वैद्यनाथ प्रसाद, मिंटू प्रसाद, रमेश कुमार, दीपक पांडेय, बुलंती ठाकुर, मोनू ठाकुर, भोला कुमार, मनजीत कुमार, ललन कुमार राय, हरिओम कुमार, शिवम पांडेय, बजरंग महतो, छोटू प्रसाद, नथुनी कुमार सहित समिति के सभी भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



