बिहार

MADHUBANI:- जयनगर में व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस 

मधुबनी- 09 अगस्त। जयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात किराना दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यवसायी गुड्डू महतो पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जब गुड्डू महतो रास्ते में थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनका झोला छीनने की कोशिश की।

व्यवसायी द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उन्हें पेट में गोली मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए जयनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। जयनगर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसके आधार पर एक संदिप्ध लड़के की पहचान कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। सीनियर एसपी योगेंद्र कुमार ने दावा किया है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!