
बिहार
सुपौल:- घर में घुसकर सो रही महिला को मारी गोली, पैर को आर-पार करते निकली गोली; सदर अस्पताल रेफर
सुपौल- 26 सितंबर। जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सो रही एक महिला को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि गोली महिला के पैर को आर-पार करते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।



