
बिहार में अब सभी सरकारी स्कूल शनिवार को होगा हाफ-डे, सामान्य शिक्षकों के तबादला के लिए 17 सितंबर से खुलेगा पोर्टल
पटना- 06 अगस्त। बिहार में अब सभी सरकारी स्कूल शनिवार के हाफ-डे होगा। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से शिक्षकों एवं शिक्षक नेताओं की मांग हो रही थी कि स्कूलों को शनिवार को हाफ-डे किया जाए। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने भी एक सभा के दौरान हाप-डे करने की घोषणा किया था। जिसे देखते देखते हुए निर्णय लिया गया है कि शनिवार को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल शनिवार को हाफ-डे रहेगा। जिसको लेकर आज नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सामान्य शिक्षकों के तबादला के लिए 17 सितंबर को शिक्षा विभाग पोर्टल खोलेगा । जिसपर सामान्य शिक्षक अपने आवेदन तबादला के लिए कर सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जो सरप्लस शिक्षक तबादला के लिए आवेदन नही कर पाएं हैं, वह शिक्षक भी तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक के हर समस्याओं के हल के लिए शिक्षा विभाग कार्य कर रहा है।



