
बिहार
RJD ने प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक की सभी कमिटी की भंग
पटना- 06 अगस्त। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के आलोक में राष्ट्रीय जनता दल, बिहार का पत्रांक 101, दिनांक 22 जनवरी 2025 के द्वारा निर्गत कार्यालय आदेश को निरस्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल, बिहार की सभी स्तरों की सांगठनिक इकाइयों यथा सभी जिला स्तरों की सांगठनिक इकाइयों, प्रखंड स्तरों एवं पंचायत स्तरों की सांगठनिक इकाइयों,सभी प्रकोष्ठों से संबंधित सांगठनिक ईकाइयों एवं अन्य सम्बद्ध सांगठनिक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।
प्रदेश के सभी स्तरों की स्थानापन्न समितियों के पुर्नगठन की कार्रवाई शीघ्र प्रांरभ की जाएगी।



