
प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर में पुजारी बने MP पप्पु यादव
नई दिल्ली- 31 जुलाई। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पु यादव अनोखे अंदाज में पुजारी बनकर बैठ गए।
प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र धारण कर पुजारी के रूप में जमीन पर कुछ दानपेटी लेकर बैठ गए। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने उस दान पेटी में सांकेतिक रूप से चंदा डाला। पप्पू यादव के ठीक पीछे खड़े सांसदों के हाथों में पोस्टर थे, जिन पर गृह मंत्री की अनुपस्थिति को लेकर ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ जैसे सवाल लिखे हुए थे।
उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र के पहले दिन से ही (12 दिनों से लगातार) विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है। विपक्षी पार्टियां सामाजिक मुद्दों, छात्रों के विरोध और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन में पारदर्शिता जैसे विषयों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।



