बिहार

BIHAR:- नवादा में 279.870 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

नवादा- 28 जुलाई। जिले के रजौली स्थित बिहार-झारखंड सीमा के चित्रकोली उत्पाद चेकपोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 279.870 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

कार्रवाई उत्पाद चेकपोस्ट प्रभारी अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। नियमित और सघन जांच के दौरान उनकी सतर्कता एवं संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर के कारण यह बड़ी खेप पकड़ी जा सकी। स्थानीय स्तर पर भी उनकी कार्यशैली की चर्चा होती रही है, क्योंकि चेकपोस्ट पर लगातार की जा रही सख्त जांच से कई तस्करी के प्रयास विफल हुए हैं।

कार्रवाई के दौरान रजौली अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी गुरफान मजहरी की मौजूदगी में पंजाब नंबर PB-10FF-8369 की 407 मिनी कंटेनर की तलाशी ली गई। वाहन से बरामद गांजा का इलेक्ट्रॉनिक कांटा मंगाकर विधिसम्मत तरीके से वजन कराया गया, जिसमें कुल 279.870 किलोग्राम गांजा पाया गया। इसके बाद गांजा और वाहन को जब्त कर लिया गया।

मौके से पंजाब निवासी चालक अरविंद कुमार और सह चालक राजेंद्र कुमार , गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों तस्करी में शामिल थे ।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा की खेप झारखंड के हजारीबाग से पंजाब ले जाई जा रही थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिहार-झारखंड सीमा मादक पदार्थ तस्करी के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए यहां चौबीसों घंटे सघन वाहन जांच जारी रहेगी। पुलिस और उत्पाद विभाग को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!