
बिहार
NEET पेपर लीक के आन्दोलन में शामिल हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए बेऊर जेल
पटना- 26 जुलाई। NEET पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को बिहार बंद के दौरान छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को शनिवार देर शाम पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तेज प्रताप को रामगुलाम चौक पर छात्र आंदोलन में शामिल होने के बाद शाम को उन्हें पटना के एक मॉल से पुलिस ने गिरफ्तार किया और दीघा थाना ले गई। इसके बाद 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया।
शनिवार को पेपर लीक मामले,छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर बुलाए गए बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव पटना में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे रामगुलाम चौक पहुंचे थे। उन्होंने रामगुलाम की प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।



